Tripura ki Rajdhani Kya hai | त्रिपुरा की राजधानी क्या है

0

दोस्तों आज हम आपको Tripura ki Rajdhani Kya hai इसके बारे में बताने वाले है क्या आपको capital of tripura की जानकारी जानने में इंट्रेस्ट है यदि हाँ तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्यूंकि इस आर्टिकल में हम आपको tripura ki rajdhani kya hai इसके बारे में बहुत ही विस्तार से बताने वाले है

Tripura ki Rajdhani Kya hai

इसी लिए आपको Tripura ki Rajdhani Kya hai और Tripura से जुडी जानकारी जानें में इंट्रेस्ट है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें जिससे आपको capital of tripura की पूरी जानकारी हासील हो जाये त्रिपुरा से जूसी बहुत सारी जानकारी आपको बताई गई है इस आर्टिकल में

त्रिपुरा की राजधानी क्या है (Tripura ki Rajdhani Kya hai)

भारत की त्रिपुरा राज्य की राजधानी अगरतला है। और यह पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़े शहरों में से एक है। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला मुंबई और चेन्नई के बाद भारत का तीसरा अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट गेटवे है। अगरतला राजधानी की स्थापना महाराज राधा कृष्ण किशोर माणिक्य बहादुर द्वारा सन् 1850 ईस्वी को किया गया था।

त्रिपुरा की राजधानी का इतिहास

अगरतला के इतिहास के बारे में कहा जाता है कि यह क्षेत्र कई हिन्दू धर्म से संबंधित राज्यों के राजधानी रह चुका है। अर्थात यह शहर पौराणिक राजा द्रुह्य से लेकर त्रिपुरा के अंतिम राजा, राजा किरीट बिक्रम किशोर माणिक्य तक कुल 179 हिंदू शासकों के अंतर्गत रहा।

सबसे पहले त्रिपुरा की राजधानी रंगमती में स्थापित की गई थी जो गोमती नदी के किनारे और त्रिपुरा राज्य के दक्षिण में स्थित था। अगरतला का इतिहास उस समय से शुरुआत होता है जब 1760 ईस्वी में माणिक्य राजवंश के राजा महाराज कृष्णा चंद्र माणिक्य बाहदुर ने हवेली को त्रिपुरा की राजधानी घोषित कर दिया था।

1849 ईस्वी में कुकी के आक्रमण और ब्रिटिश बंगाली के साथ व्यवहार बनाये रखने के लिए इस समय के महाराज महाराजा कृष्ण चंद्र माणिक्य ने सन् 1849 ईस्वी को त्रिपुरा की राजधानी पुरानी हवेली से नई हवेली को स्थापित कर दिया जो आज अगरतला के नाम से जाना जाता है।

ब्रिटिश शासनकल के द्वारान अगरतला हिल टिपेरा की राजधानी थी परंतु महाराजा बीर चंद्र माणिक्य ने अपने शासनकाल के द्वारान, 1874-75 ईस्वी के बीच इसे नगर पालिका बना दिया। मान्यता के अनुसार अगरतला के संस्थापक बीर बिक्रम किशोर देबबर्मन को कहा जाता है। 1940 के दशक तक शहर काफी विकशित हो चुका था और नई नई सड़को का निर्माण भी किया जा रहा था।

Most Read:- BBA me Kitne Subject Hote hai | बीबीए में कौन-कौन से विषय होते हैं?

त्रिपुरा की राजधानी का भौगोलिक स्थिति

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला त्रिपुरा के पश्चिम में और बांग्लादेश सिमा के पास हाओरा नदी के किनारे बसा हुआ है। यह शहर भारत की राजधानी दिल्ली से लगभग 2,499 किमी की दूरी पर बसा हुवा है वहीं अगरतला बांग्लादेश की राजधानी ढाका से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 12.80 मीटर यानी कि 41.99 फीट है।

जलवायु:- त्रिपुरा की राजधानी अगरतला की जलवायु आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु है। शहर में सबसे अधिक गर्मी अप्रैल से दिसम्बर तक होती है और इस समय इस क्षेत्र का तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस यानी कि 82.4 डिग्री फ़ारेनहाइट तक होती है।

सितम्बर से फरवरी महीने तक यहाँ गर्मी काफी पड़ती है और इस महीने में लोग इस क्षेत्र में घूमना जायद पसंद करते है। इस क्षेत्र में नवंबर से मार्च तक कुछ कुछ ठंढ और सर्दी का मौसम बना रहता है इस समय मे यहाँ का औसत तापमान 18 डिग्री सेल्सियस यानी कि 64 डिग्री फारेनहाइट के आस पास तक होती है। अगरतला में गर्मी और ठंड के मौसम के कुछ महीने छोड़ कर सालों भर वर्षा होते रहती है। इस शहर का वार्षिक वर्षा दर 94.3 मिलिसेंटिमेटर है।

क्षेत्रफल:- 1971 ईस्वी तक अगरतला का कुल क्षेत्रफल 3 वर्ग मील यानी 8 वर्गकिलोमीटर था। परंतु आज अगरतला शहर का कुल क्षेत्रफल 76.504 वर्गकिलोमीटर यानी कि 29.538 वर्ग मील है।

जनसंख्या:- 1941 ईस्वी तक अगरतला शहर की कुल जनसंख्या लगभग 17,693 थी और यही जनसंख्या सन् 1991 ईस्वी तक 157,358 हो गई। अगर बात किया वर्तमान में अगरतला की जनसंख्या के बारे में तो अगरतला की वर्तमान जनसंख्या लगभग 4 लाख 38 हजार है। वहीं 2011 में हुई जनगणना के अनुसार त्रिपुरा की राजधानी अगरतला की जनसंख्या 4,00,004 है जिसमे से पुरुषों की जनसंख्या 200,132 और महिलाओं की जनसंख्या 199,872 है।

और अगर बात किया जाए 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों की जनसंख्या के बारे में तो 2011 जनगणना के अनुसार कुल बच्चों की जनसंख्या 35,034 है। शहर की जनसंख्या घनत्व 5,200 व्यक्ति/वर्गकिलोमीटर या 14,000 व्यक्ति/वर्ग मील है। अगरतला में काफी लोग शिक्षित होते है।

अगरतला शहर की साक्षरता दर 86.18% है यानी कि कुल जनसंख्या में से 344711 आबादी शिक्षित है।कुल साक्षरता दर में से पुरूष साक्षरता दर 87.53% और महिला साक्षरता दर 84.82% है। अगरतला का लिंगानुपात 2011 में हुई जनगणना के अनुसार प्रति 1,000 पुरुषों पर 999 महिलाओं का है जो काफी अच्छा प्रदर्शित है।

वहीं 2011 जनगणना के अनुसार शहर में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 77,663 है और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 19,767 है। 2011 में हुई जनगणना के अनुसार अगरतला शहर में कुल जनसंख्या का 94.09% आबादी हिन्दू धर्म का अनुयायी है और कुल जनसंख्या का 4.37% आबादी मुस्लिम धर्म का अनुयायी है। वहीं कुल जनसंख्या का 0.99% आबादी ईसाई धर्म अनुयायी और 0.28% आबादी बौद्ध धर्म के अनुयायी है। शेष कुल जनसंख्या का 0.27% आबादी जैन धर्म और सिख धर्म के समुदाय के है।

भाषा:- बंगाली भाषा त्रिपुरा राज्य की आधिकारिक भाषा के साथ साथ अगरतला शहर का भी सबसे प्रमुख भाषा है। अगरतला शहर में बंगाली बोलने वालों की कुल जनसंख्या 3,63,363 है। यहाँ की लगभग 16,200 आबादी कोकबोरोक भाषा बोलते है। अंग्रेजी भाषा भी इस शहर का प्रमुख भाषा है जिसे अधिक मात्रा में भी बोला जाता है।

त्रिपुरा की राजधानी में शिक्षा की सुविधा 

शिक्षा के केंद्र में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला काफी अच्छी और सुव्यवस्थित है। इस शहर में कई प्रकार के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का निर्माण किया गया है जो यहाँ के स्थानीय लोगों को शिक्षा के रूप में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। शहर में स्थानीय लोगों के साथ साथ अन्य शहरों के लोग भी ऊनी शिक्षा को पूरी करने के लिए आते है।

आईसीएफएआई विश्वविद्यालय,त्रिपुरा, सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय अगरतला, महाराजा बीर बिक्रम विश्वविद्यालय, इग्नू केंद्र,एमबीबी कॉलेज, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अगरतला आदि यहाँ का प्रसिद्ध विश्वविद्यालय है। शहर में सामान्य डिग्री कॉलेज भी है जैसे महिला कॉलेज, अगरतला, बीर बिक्रम मेमोरियल कॉलेज, होली क्रॉस कॉलेज, अगरतला, महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज, रामठाकुर कॉलेज।

वहीं तकनीकी शिक्षा के लिए त्रिपुरा प्रौद्योगिकी संस्थान, टेक्नो इंडिया,अगरतला, कृषि महाविद्यालय, त्रिपुरा, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला आदि संस्थाओं का निर्माण किया गया है। अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज,और जीबीपी अस्पताल, अगरतला और त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज व डॉ बीआर अंबेडकर मेमोरियल टीचिंग हॉस्पिटल, अगरतला शहर का सबसे प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेज है।

शहर में कानून की पढ़ाई के लिए भी एक कॉलेज ‘त्रिपुरा गवर्नमेंट लॉ कॉलेज’ का निर्माण किया गया है ताकि बच्चे आने ही शहर में कानून की पढ़ाई अच्छी तरह से कर सके। नेताजी सुभाष विद्यानिकेतन, होली क्रॉस स्कूल, रामकृष्ण मिशन विद्यालय, विवेकनगर, सेंट पॉल स्कूल, अगरतला, भवन का त्रिपुरा विद्या मंदिर आदि सब शहर के कुछ प्रमुख शिक्षा केन्द्रों में से एक है।

Most Read:- Jharkhand Ki Rajdhani Kya Hai | Capital Of Jharkhand In Hindi

त्रिपुरा की राजधानी में पर्यटन स्थल

कॉलेज टीला:- अगरतला में स्थित कॉलेज टीला अपने शिक्षा के अद्भुत केंद्र के रूप में विख्यात है। 1947 में स्थापित महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज जो 254 एकड़ में फैला हुआ है, यहाँ का सबसे प्रमुख शिक्षा केन्द्र और राज्य भर में विख्यात है। यहाँ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और फुटबॉल मैदान भी है।

हेरिटेज पार्क:- आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के उद्यान के लिए प्रसिद्ध यह पार्क शहर के विभिन्न पार्कों में से सबसे अधिक रोचक और आकर्षक पार्क है जहाँ विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों के लोग घूमने के लिए आते है।

उज्जयंता पैलेस:- अगरतला में स्थित उज्जयंता पैलेस नामक महल सबसे पहले त्रिपुरा के राजाओं का महल हुवा करता था जो आगे चल कर राज्य विधानसभा में परिवर्तित हो गया और अब यह शहर का एक आकर्षक पर्यटन स्थल बन चुका है जहाँ लोग अक्सर घूमने के लिए आते है। इस स्थल का नाम रवींद्र नाथ टैगोर ने रखा था।

विवेक उद्यान:- अगरतला के उज्जयंता पैलेस और चिल्ड्रन पार्क के पास ही स्थित विवेक उद्यान में प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बहुत बड़ा समारोह आयोजित किया जाता है। और इसी कारण से इस प्लेस का नाम भी स्वामी विवेकानंद जी के नाम पर रखा गया।

अगरतला जगन्नाथ मंदिर:- अगरतला जगन्नाथ मंदिर शहर का सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जहाँ पर हिन्दूओं भक्तों की जनसंख्या काफी मात्रा में देखी जाती है।

कृष्णानगर:- अगरतला के पास ही स्थित कृष्णानगर क्षेत्र शहर के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है जहाँ पर जगन्नाथ मंदिर, दुर्गाबाड़ी मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, और अल्पखबाबा मंदिर जैसे प्रमुख मंदिर स्थापित है जो अगरतला के पर्यटन स्थलों में से एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल है।

नीरमहल:- यह अगरतला राजधानी से लगभग 53 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य ने अपने शासनकाल के द्वरान बनवाया था। इसकी स्थिति रुद्रसागर झील के बीच में है। यह अपने आकर्षक सुंदरता के कारण काफी प्रसिद्ध है।

त्रिपुरा की राजधानी में यातायात की सुविधा 

ववायुमार्ग:- अगरतला में स्थित महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डा वायुमार्ग द्वारा अगरतला शहर को भारत के विभिन्न शहरों जैसे कोलकाता, बंगलोर, नई दिल्ली, इम्फाल, गुवाहाटी से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अगरतला महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डा पूर्वोत्तर भारत का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

इस हवाई अड्डा का निर्माण 1942 ईस्वी में त्रिपुरा के शासक बीर बिक्रम किशोर माणिक्य देबबर्मा बहादुर द्वारा किया गया था और उस समय इस हवाई अड्डे को सिंगरभिल हवाई अड्डा के नाम से जाना जाता था जिसे 2018 में भारत नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा नाम बदलकर महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डा रख दिया। यह हवाई अड्डा अगरतला शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर सिंगरभिल क्षेत्र में स्थित है। इस हवाई अड्डे से सुविधापूर्वक उड़ान भरी जा सकती है।

सड़कमार्ग:- अगरतला शहर, राष्ट्रीय राजमार्ग 8 द्वारा असम और भारत के अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग44 त्रिपुरा को शिलांग और मिजोरम से जोड़ती है और राष्ट्रीय राजमार्ग 44ए खास करके त्रिपुरा को मिजोरम से जोड़ती है। और सड़कमार्ग द्वारा परिहव के लिए निर्मित, राष्ट्रीय राजमार्ग44 और राष्ट्रीय राजमार्ग 44ए अगरतला शहर को सिलचर (317 किलोमीटर तक) ,गुवाहाटी (599 किलोमीटर तक), धर्मनगर (200 किलोमीटर तक), आइजोल (443 किलोमीटर तक और शिलांग (499 किलोमीटर तक) जोड़ता है।

सड़कमार्ग द्वारा अगरतला शहर से भारत के विभिन्न हिस्सों और शहरों में निजी वाहन और सार्वजनिक वाहन द्वारा पहुंच जा सकता है।

रेलमार्ग:- 2008 में अगरतला में निर्मित बधारघाट रेलवे स्टेशन जो रेलमार्ग द्वारा भारत के विभिन्न शहरों को जोड़ता है। यह शहर से करीब 5.5 किलोमीटर की दूरी पर है। अगरतला शहर में मुख्य रूप से दो सुपर फास्ट साप्ताहिक ट्रेनें पहला त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस और दूसरा राजधानी एक्सप्रेस चलती हैं

जो अगरतला शहर को आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली से जोड़ती हैं। ऐसे ही अगरतला रेलवे स्टेशन में भिन्न भिन्न शहर को जाने के लिए भिन्न भिन्न ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। रेलवे मार्ग द्वारा अगरतला से अन्य शहर के लिए सुलभता से यात्रा प्रारंभ कर सकते है।

Most Read:- Tamilnadu ki Rajdhani kya hai | तमिलनाडु की राजधानी क्या है

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको Tripura ki Rajdhani Kya hai इसके बारे में जानकारी दिए है क्या आपको capital of tripura जी जानकारी आपको पसंद आई क्यूंकि इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही विस्तार से बताये है की Tripura ki Rajdhani Kya hai तो यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आई होगी तो इसे अपने दोस्तों को जरूर शेएर करें