Gujarat ki Rajdhani kya hai | गुजरात की राजधानी क्या है

0

दोस्तों आज की इस आर्टिकल में हम आपको Gujarat ki Rajdhani kya hai इसके बारे में बताने वाले है क्या आपको गुजरात की राजधानी क्या है यह जानने में इंट्रेस्ट है यदि हाँ तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्यूंकि इस आर्टिकल में हम बहुत ही विस्तार से आपको बताने की कोसिस किये है की Gujarat ki Rajdhani kya hai इसी लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने की कोसिस करें

Gujarat ki Rajdhani kya hai

अभी हम आपको Gujarat ki Rajdhani kya hai इसके बारे में तो बताएँगे ही साथ में और भी कई सारी जानकरी देने वाले है जैसे वंहा के जिले वगेरा के बारे में और वहां की परिवहन की सुविधा और भी कई सारी जानकारी देने की कोसिस किये है इसी लिए यह सब जानकरी जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने की कोसिस करें

गुजरात की राजधानी क्या है The Capital of Gujarat

गुजरात की राजधानी गाँधीनगर है। भारत देश की आज़ादी के बाद जब मुम्बई को महाराष्ट्र और गुजरात में सन 1960 ईस्वी में विभाजित किया गया था। तब गांधीनगर को गुजरात की राजधानी बना दी गई। यह साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। इसे हरित नगर यानी कि ग्रीन सिटी के नाम से भी पुकारा जाता है। गाँधीनगर गुजरात राज्य का एक जिला भी है जो अहमदाबाद से उतर की ओर स्थित है और इसकी मुख्यालय भी गाँधीनगर है।

गुजरात राज्य की राजधानी पहले अहमदाबाद थी परंतु सन 1966 ईस्वी में इस राज्य की राजधानी गाँधीनगर को स्थापित कर दिया गया। चंडीगढ़ के बाद गाँधीनगर भारत देश का दूसरा ऐसा शहर है जिसे पूरी तरह आयोजन से बसाया गया था। चंडीगढ़ को डिज़ाइन करने वाले प्रसिद्ध फ्रेंच वास्तुशिल्प ‘ली कोरबुसियन’ ने इस शहर को भी डिज़ाइन किया था।

गाँधीनगर की योजना और निर्माण दो भारतीय आर्किटेक्ट एच.के. मेवाड़ और प्रकाश एम आप्टे के मार्गदर्शन में हुआ था।  Gujarat राज्य की राजधानी गांधीनगर का नाम देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के नाम पर रखा गया था।

गुजरात की राजधानी गाँधीनगर का जिला

गाँधीनगर जिला का मुख्यालय भी गाँधीनगर है।गाँधीनगर जिला में कुल 4 तहसील या उपमंडल है। ये कालोल, मानसा, देहगाम, और गांधीनगर है। साथ ही इस जिले में 4 नगरपालिका भी है। इस जिले में 302 ग्राम पंचायत है। अगर यहाँ की विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो गांधीनगर जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है और ये है कालोल, मानसा, देहगाम, गांधीनगर दक्षिण और गांधीनगर उत्तर और संसदीय क्षेत्र गांधीनगर। गाँधीनगर एक कमांडर सेंटर भी है जो भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के पश्चिमी कमान पोस्ट के पास स्थित है।

Most Read:-Goa ki rajdhani kya hai | गोवा की राजधानी क्या है पूरी जानकारी

गुजरात की राजधानी गाँधीनगर का इतिहास

कहा जाता है कि आज हम जिसे गाँधीनगर के नाम से जानते है उसे 13वीं सदी में पेठापुर के नाम से जाना जाता था और इस वक्त इस क्षेत्र का राजा ‘राजा पेठापुर’ था। इन्होंने अपने नाम पर ही इस क्षेत्र का नाम पेठापुर रखा था। इसी क्षेत्र के पोरबंदर नामक स्थान पर हमारे देश के राष्ट्रपिता मनमोहन करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 ईस्वी को हुवा था।

गुजरात की राजधानी गाँधीनगर का भोगोलोक स्थिति

गाँधीनगर 23.0 डिग्री से 23.6 डिग्री उत्तर (अक्षांश) और 72.3 डिग्री से 73.7 डिग्री पूर्वी (देशांतर) (23°13′23″N 72°39′00″E / 23.223°N 72.650°E) पर स्थित है। अहमदाबाद शहर से गुजरात राज्य की राजधानी गाँधीनगर 35 किलोमीटर पूर्वोत्तर में साबरमती नदी के दाएँ तट पर स्थित है जिसे चंडीगढ़ के बाद भारत का दूसरा नियोजित शहर माना जाता है।

यहाँ मुख्य रूप से तीन प्रकार का ऋतु पाया जाता है सर्दी, गर्मी और मानसून और इसके साथ उष्णकटिबंधीय आर्द्र और शुष्क जलवायु भी होती है। यहाँ की जलवायु आमतौर पर गर्म और शुष्क होती है जिसके कारण यहाँ की साबरमती नदी भी सुख जाती है और केवल एक धारा बन कर रह जाती है।

मार्च और जून के बीच मे गाँधीनगर का अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस (97 से 108 डिग्री फारेनहाइट) और न्यूनतम तापमान 19 से 27 डिग्री सेल्सियस (66 से 81 डिग्री सेल्सियस) के बीच रहता है। वहीं दिसम्बर और फरवरी के बीच जब यहाँ पर ठंठ का मौसम होता है तो यहाँ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस (84 डिग्री फारेनहाइट) और औसत न्यूनतम तोमन 14 डिग्री सेल्सियस (57 डिग्री फारेनहाइट) के बीच पहुंच जाता है।

और अगर बात की जाए यहाँ की औसत वर्षा की तो जून और सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण गांधीनगर में भारी बारिश होती है। यहाँ पर 803.4 मिमी यानी कि 31.63 इंच तक वर्षा होती है। मेशवो, वत्रक, खारी और साबरमती यहाँ बहने वाली प्रमुख नदियाँ है। समुद्रतल से गाँधीनगर ऊंचाई 81 मीटर है यानी कि 266 फिट ऊँचा। यह शहर भारत देश की राजधानी दिल्ली से 901 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 48 और 58 पर है।

गुजरात की राजधानी गाँधीनगर का जनसंख्या और क्षेत्रफल

2011 में हुई जनगणना के अनुसार गुजरात राज्य की राजधानी गाँधीनगर की जनसंख्या 2,06,167 है जिसमे से 95% से भी अधिक हिन्दू वास करते है। कुल जनसंख्या में से 53% आबादी केवल पुरुषों का है और वहीं कुल जनसंख्या का 47% आबादी स्त्रियों का है। साथ ही यहाँ पर कुल जनसंख्या का 11% लोग 6 साल से कम उम्र के है।

यहाँ की जनसंख्या घनत्व 900 वर्गकिलोमीटर यानी कि 2,300वर्ग मील प्रति 1000 व्यक्ति है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर की औसत साक्षरता दर 77.11 प्रतिशत है। यहाँ पर पुरुषों का साक्षरता दर 82% है और स्त्रियों का साक्षरता दर 73% है। यहाँ का लिंगनुपात 920 महिलाएं प्रति 1000 पुरूष है।

Most Read:- West Bengal ki Rajdhani Kya hai | पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है?

गुजरात की राजधानी गाँधीनगर का कुल क्षेत्रफल 20,543 वर्गकिलोमीटर है और अगर बात की जाए गाँधीनगर जिले की तो इसका क्षेत्रफल 326 वर्गकिलोमीटर है। क्योंकि गांधीनगर के आसपास के 20,543 वर्गकिलोमीटर क्षेत्र को Gujarat की राजधानी क्षेत्र द्वारा परिभाषित किया गया है।

गुजरात की राजधानी गाँधीनगर का पर्यटन स्थल

अक्षरधाम मंदिर :- स्वामीनारायण को समर्पित गाँधीनगर का यह अक्षरधाम मंदिर भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है जो यहाँ का सबसे प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। इस मंदिर का उद्घाटन 30 अक्टूबर 1992 ईस्वी को किया गया था। इस मंदिर में स्वामीनारायण की 10 मंजिल लंबी सुनहरी मूर्ति बनी हुई है जो भक्तों और दर्शकों को ऊनी और मंत्रमुग्ध करती है।

यह प्रतिमा 6,000 मीट्रिक टन गुलाबी बलुआ पत्थर से बनाया गया है जो भारत के राजस्थान राज्य से मंगवाया गया था। गाँधीनगर का अक्षरधाम मंदिर 23 एकड़ परिसर के केंद्र में स्थित है जिसका मुख्य परिसर 108 फीट ऊंचा, 131 फीट चौड़ा और 240 फीट लंबा है। हर साल 20 लाख से भी अधिक लोग मात्र स्वामीनारायण के दर्शन हेतु इस मंदिर में आते है।

अदलाज स्टेप वेल:- गाँधीनगर का अदलाज स्टेप वेल 15 वीं शताब्दी में रानी रुडाबाई द्वारा बनवाया गया था। गाँधीनगर का अदलाज स्टेप वेल का आर्किटेक्चर काफी रोचक है इसी कारण से इसके अंदर का वातावरण  कूलर की हवा के समान ठंडा रहता है।

ऐइंद्रोडा डायनासोर और जीवाश्म पार्क:- यह भारत का अपना जुरासिक पार्क है यानी कि यह पार्क देश में एकमात्र डायनासोर संग्रहालय है। यहाँ पर डायनासोर के जीवाश्म के साथ साथ उसके अंडों का जीवाश्म को भी देख जा सकता है। यहाँ पर भी काफी लोग घूमने के लिए आते है। यह जगह छात्रों के लिए काफी रोचक है।

इसी प्रकार गुजरात की राजधानी गाँधीनगर में बहुत से ऐसे पर्यटक और दर्शनीय स्थल है जहाँ पर लोग अक्सर घूमने और अपने हॉलिडे को बिताने जाते है। यहाँ पर बहुत से लोग दूसरे राज्य से भी आते है।

गुजरात की राजधानी गाँधीनगर की परिवहन

वायुमार्ग:- गाँधीनगर शहर से 18 किलोमीटर की दूरी पर अहमदाबाद में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो घरेलू उड़ानों के साथ साथ अन्तर्राष्ट्रीय उड़ाने भी भर्ती है। यह हवाई अड्डा गाँधीनगर ज़िला मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर है जो यहाँ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। यहाँ से अन्य राज्यों के साथ साथ कई देशों के लिए भी उड़ाने भारी जा सकती है।

सड़कमार्ग:- यहाँ की सड़कमार्ग भी काफी अच्छी और सुविधजनक है। यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग 147 भी गुजरती है जो इस क्षेत्र को अन्य कई क्षेत्रों के साथ जोड़ता है। इस शहर के दक्षिण-पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 48 और 58 भी सेवारत है। गाँधीनगर यात्रा के लिए कई बसें और अन्य गाड़ियां भी चलती है साथ ही आप अपने निजी वाहन से भी यात्रा प्रारंभ कर सकते है।

रेलमार्ग:- गाँधीनगर की रेलमार्ग भी काफी अधिक विकशित है। गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन (GNC) जो सेक्टर 14 में स्थित है। पश्चिमी क्षेत्रों में चलने वाली कई ट्रेनें यहाँ से होकर गुजरती हैं। साथ ही यहाँ के करीबी रेलवे स्टेशन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन है जो भारत के सभी प्रमुख शहरों और कस्बों के साथ रेलमार्ग द्वारा जुड़ी हुई है। और यहां का कलोल जंक्शन रेलवे स्टेशन (KLL) उत्तर भारत और पूर्वी भारत में जाने के लिए सेवारत है।

Most Read:- Karnataka ki Rajdhani kya hai | कर्नाटक की राजधानी क्या है

Conclusion

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आपको Gujarat ki Rajdhani kya hai और इसके साथ Gujarat से रिलेटेड और भी कई सारीजानकारी दिया है तो यदि आपको गुजरात की राजधानी क्या है यह जानने में कोई कमी रह गई है तो हमें कम्मेंट में अपना सवाल बताये हम आपको आपका जवाब देने की कोसिस करेंगे

उम्मीद करते है की यह आर्टिकल आपको पसंद आई होगी यदि इस आर्टिकल में लिखी गई बातें आपको समझ में आई होगी तो इसे अपने दोस्तों के पास जरूर शेएर करें